प्रधानमंत्री की ट्रॉफी और इस्पात मंत्री की ट्रॉफी
पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी.वी. नरसिम्हा राव द्वारा 01.08.1992 को विजाग इस्पात संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करते हुए की गई घोषणा के परिणामस्वरूप सरकार ने प्रधानमंत्री की ट्रॉफी नामक एक पुरस्कार तथा 1 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ कार्य-निष्पादन करने वाले एकीकृत इस्पात संयंत्र (संयंत्रों) को प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करने तथा एकीकृत इस्पात संयंत्रों के कार्य-निष्पादन में सुधार हेतु देने का निर्णय लिया है।
एकीकृत इस्पात संयंत्रों के लिए पुरस्कार शुरू करने का उद्देश्य राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान करना है, जहाँ पूँजी और कुशल जनशक्ति के संसाधनों का अत्यधिक उपयोग होता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य इन प्रमुख उत्पादकों को अपने कार्यों में दक्षता, गुणवत्ता और अर्थनीति के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। इस्पात मंत्रालय ने बाद में पीएम की ट्रॉफी की पुरस्कार राशि को 2 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है और पीएम की ट्रॉफी के रनर्स अप (इसे इस्पात मंत्री की ट्रॉफी कहा जाता है) को वित्त वर्ष 2006-07 से 1 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार के साथ शुरू किया गया है।
संयंत्रों के कार्य-निष्पादन पर एक विशेषत्र समिति द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार सचिव (इस्पात) की अध्यक्षता वाले निर्णायकों के एक पैनल द्वारा निर्णयलिया जाता है, जिसमें प्रसिद्ध प्रौद्योगिकीविद, प्रबंधन विशेषज्ञ, श्रमसंघ के नेता, अर्थशास्त्री, लौह और इस्पात के उपभोक्ता सदस्य के रूप में होते हैं। इस योजना को आंशिक रूप से भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए प्रदान की जाने वाली पुरस्कार योजना के साथ जोड़ा गया है।
इस योजना के तहत तकनीकी स्कंध निम्नलिखित गतिविधियों पर कार्य कर रहा है:
- इस्पात संयंत्रों के प्रदर्शन के आकलन के लिए योजना बनाना और निर्णायकों के पैनल का गठन।
- समर्थकारी पैरामीटर और ग्राहक की संतुष्टि सूचकांक के आकलन के लिए मूल्यांकनकर्ताओं की नियुक्ति।
- सचिवालय और प्रतिभागी इस्पात संयंत्रों के साथ समन्वय और कार्य-निष्पादन के आकलन तथा ट्रॉफी भेंट करने में सहायता देना।
इसकी शुरुआत के बाद से प्रधानमंत्री ट्रॉफी और इस्पात मंत्री ट्रॉफी के विजेताओं की सूची निम्न है:
सं. | वर्ष | प्रधानमंत्री ट्रॉफी विजेता | इस्पात मंत्री ट्रॉफी विजेता |
1 | 1992-1993 | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र | -लागू नहीं- |
2 | 1993-1994 | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र | -लागू नहीं- |
3 | 1994-1995 | टाटा स्टील लिमिटेड (टिस्को) | -लागू नहीं- |
4 | 1995-1996 | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र | -लागू नहीं- |
5 | 1996-1997 | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र | -लागू नहीं- |
6 | 1997-1998 | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र | -लागू नहीं- |
7 | 1998-1999 | टाटा स्टील लिमिटेड | -लागू नहीं- |
8 | 1999-2000 | टाटा स्टील लिमिटेड | -लागू नहीं- |
9 | 2000-2001 | टाटा स्टील लिमिटेड | -लागू नहीं- |
10 | 2001-2002 | टाटा स्टील लिमिटेड | -लागू नहीं- |
11 | 2002-2003 | राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड | -लागू नहीं- |
12 | 2003-2004 | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र | -लागू नहीं- |
13 | 2004-2005 | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र | -लागू नहीं- |
14 | 2005-2006 | राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड | -लागू नहीं- |
15 | 2006-2007 | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र | आरआईएनएल (वीएसपी) |
16 | 2007-2008 | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र | जेएसडब्ल्यू स्टील, बेल्लारी |
17 | 2008-2009 | टाटा स्टील लिमिटेड | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र |
18 | 2009-2010 | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र | आरआईएनएल (वीएसपी) |
19 | 2010-2011 | टाटा स्टील लिमिटेड | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र |
20 | 2011-2012 | सेल का भिलाई इस्पात संयंत्र | जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड |
21 | 2012-2013 | जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड | जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड |
22 | 2013-2014 | टाटा स्टील लिमिटेड | जेएसडब्ल्यू स्टील, विजयनगर |
23 | 2014-15 | मूल्यांकन के अधीन | मूल्यांकन के अधीन |
24 | 2015-16 | मूल्यांकन के अधीन | मूल्यांकन के अधीन |